Panchkula में जनप्रतिनिधि सम्मेलन: हरियाणा की प्रगति और खुशहाली हमारी साझा मंजिल-CM सैनी

Panchkula

Panchkula में जनप्रतिनिधि सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री, संविधान के मूल्यों को गांवों और विद्यालयों तक पहुंचाने का किया आह्वान

News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज इस सभागार में हरियाणा की लोकतांत्रिक चेतना की कई पीढ़ियां एक साथ मौजूद हैं। हमारी राजनीति की राहें अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हरियाणा की प्रगति और प्रदेश के लोगों की खुशहाली ही हमारी साझा मंजिल है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने और हीरक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संविधान पखवाड़े के तहत आयोजित यह सम्मेलन गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी से सम्मेलन की गरिमा और बढ़ी है। सदन की मर्यादा और जनप्रतिनिधियों के दायित्वों पर उनका मार्गदर्शन सभी के लिए उपयोगी है।Panchkula 

Read Also-Punjab चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक BJP में शामिल

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की लोकतांत्रिक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1966 में प्रदेश के गठन के समय विधानसभा में 54 सदस्य थे। वर्ष 1967 में यह संख्या बढ़कर 81 हुई और 1977 में विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई। आज प्रदेश 15वीं विधानसभा के दौर में अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श निहित हैं। विधानसभा कानून बनाने, सार्वजनिक धन के उपयोग को मंजूरी देने और सरकार को जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। विपक्ष द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुनना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान पखवाड़े की सार्थकता तभी बढ़ेगी, जब इसकी चर्चा सभागारों से निकलकर गांवों, विद्यालयों और बस्तियों तक पहुंचेगी। इसके लिए उन्होंने वर्तमान और पूर्व विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं के साथ संविधान संवाद आयोजित करने का आग्रह किया।Panchkula 

Read Also-INDIA ब्लॉक की महारैली पर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले- रामलीला मैदान में खाली रहीं हजारों कुर्सियां

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार और समाज के बीच संवाद का सशक्त माध्यम होते हैं। प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, आधुनिक कृषि और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि विकास का लक्ष्य केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके साथ सामाजिक विश्वास और नागरिक गरिमा भी मजबूत होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से सदन की गरिमा बढ़ाने, जनसंवाद को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण में शामिल करने का संकल्प लेने की अपील की।Panchkula 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPanchkula 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *