कांग्रेस की मांग गुजरात के पोंजी घोटाले की SC की निगरानी में हो CBI जांच

कांग्रेस ने गुजरात भाजपा नेता भूपेंद्र झाला द्वारा किए गए छह हजार करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले की SC के जज की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की है।
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने खुलासा किया कि झाला ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से अपने संबंधों का इस्तेमाल किसानों, पेंशन भोगियों, गरीब व मध्यम वर्ग के आम लोगों को पोंजी योजना में निवेश करने को लुभाने के लिए किया। इस योजना में निवेश किए गए पैसे दो साल के अंदर दोगुने करने का वादा किया गया था।

Read Also: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, सपा और कांग्रेस संभल के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना चाहती है 

गोहिल ने इस दौरान BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ झाला की तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने कहा, ये तस्वीरें उन आम लोगों का विश्वास जीतने के लिए पर्याप्त थीं, जिन्होंने दो साल के भीतर अपने पैसे दोगुने करने की उम्मीद में इस भूपेंद्र झाला की कंपनी में निवेश किया था।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने झाला द्वारा आयोजित एक समारोह के निमंत्रण कार्ड की प्रति भी दिखाई, जिसमें मंत्रियों, सांसदों, विधायकों समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओं का उल्लेख किया गया था। उन्होंने कहा कि इस समारोह में एक केंद्रीय मंत्री और गुजरात के दो मंत्री मुख्य अतिथि थे। गोहिल ने कहा कि छह हजार करोड़ रुपये के घोटाले का मास्टरमाइंड अब फरार है और पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की।

Read Also: Stock Market: प्रमुख कंपनियों में खरीदारी से बाजार हुआ मजबूत, सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

गोहिल ने नीट पेपर लीक कांड का भी जिक्र किया, जिसमें पाया गया कि गुजरात में एक स्कूल चलाने वाला भाजपा नेता इसका मास्टरमाइंड था। उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस के एक डीएसपी ने हलफनामे में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में सूरत में ड्रग्स की तस्करी मामले में मुख्य आपूर्तिकर्ता और सरगना भाजपा का नेता निकला।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा को लोगों को यह बताना चाहिए कि चोर और धोखेबाज उसके नेता और सदस्य क्यों बन रहे हैं और भाजपा उन्हें क्यों संरक्षण दे रही है।
गोहिल ने कहा कि गुजरात में अगर मुख्यमंत्री या मंत्री को किसी सार्वजनिक समारोह में जाना होता है तो खुफिया विभाग आयोजक की पृष्ठभूमि की जांच करता है। उन्होंने पूछा कि क्या खुफिया विभाग ने सरकार को नहीं बताया था कि भूपेंद्र झाला ने लोगों के साथ छह हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *