संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन, सांसद सागरिका घोष बोलीं- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर TMC केंद्र के साथ खड़ी है

संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन है और लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सागरिका घोष ने मंगलवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब बात विदेश मामलों की आती है तो वह केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।

Read Also: दिल्ली में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं, मंगोलपुरी इलाके में हुई युवक की गोली मारकर हत्या

संसद सत्र की शुरुआत से पहले TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, “जैसा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ने कहा है, TMC चाहती है कि मोदी सरकार बांग्लादेश के मुद्दे पर गौर करे। बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू, जो 170 मिलियन आबादी का केवल 8 प्रतिशत हिस्सा हैं, उसने 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से 50 से अधिक जिलों में 200 से अधिक हमलों का सामना किया है।

Read Also: ओडिशा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में दुनिया भर से प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

उन्होंने कहा इसके अलावा बांग्लादेश में इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद राजधानी ढाका और बंदरगाह शहर चटगाँव सहित विभिन्न स्थानों पर समुदाय के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *