PM मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज चंडीगढ़ में 3 नए क्रिमिनल कानूनों की करेंगे समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे पर PM मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश के ये दोनों शीर्ष नेता पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचकर 3 नए क्रिमिनल कानूनों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही तीनों नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित कर PM अधिकारियों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

Read Also: संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन, सांसद सागरिका घोष बोलीं- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर TMC केंद्र के साथ खड़ी है

आपको बता दें, PM मोदी आज चंडीगढ़ दौरे पर जा रहे हैं और आज दोपहर 12 बजे 3 नए क्रिमिनल कानूनों की समीक्षा करेंगे। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 3 नए क्रिमिनल कानूनों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। देश में 3 नए क्रिमिनल कानूनों को 1 जुलाई 2024 को लागू किया गया था, इनका उद्देश्य देश की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है।

Read Also: दिल्ली में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं, मंगोलपुरी इलाके में हुई युवक की गोली मारकर हत्या

PM मोदी ने अपने चंडीगढ़ दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी शेयर कर लिखा कि ” प्रत्येक भारतीय के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने और साथ ही औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पाने के हमारे प्रयासों में एक विशेष दिन।

आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों, अर्थात् भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को चिह्नित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह बेहद खुशी की बात है कि ये कानून ऐसे समय में अस्तित्व में आ रहे हैं जब हम संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *