Sports: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, शेफाली वर्मा से बेहतर खेल की उम्मीद

IND vs AUS:
IND vs AUS: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई वनडे टीम से बाहर की गयी युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि वे अगले साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले महिला विश्व कप से पहले लय हासिल कर लेंगी।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम को शेफाली के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की सेवाएं नहीं मिलेंगी। यास्तिका को महिला बिग बैश लीग के दौरान कलाई में चोट लग गई थी।

Read also-Politics: दिल्ली में बढ़ते अपराध पर CM आतिशी ने तोड़ी चुप्पी, क्रेंद सरकार पर दिया बड़ा बयान

हमारा लक्ष्य जीतना-  हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हम जब भी खेलते हैं, हमारा लक्ष्य जीतना होता है और ये सीरीज भी अपवाद नहीं है। ये देखकर अच्छा लगता है कि हमारी टीम वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हम इसी लय को बरकरार रखना चाहते हैं।’भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘सभी मैच महत्वपूर्ण हैं, और हम अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए अलग-अलग कॉम्बिनेशन की कोशिश करेंगे। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमारा लक्ष्य उभरते खिलाड़ियों को मौका देने के साथ अनुभवी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेना है।हम उन खिलाड़ियों को चुनने पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो विश्व कप के दौरान घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Read also- Stock Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार ने बनाई मामूली बढ़त, सेंसेक्स 110 अंक ऊपर

भारतीय टीम को मिली बढ़त-  भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज को 2-1 से जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची है लेकिन इस देश में टीम ने 16 में से सिर्फ चार मैचों में जीत दर्ज की है। टीम को 2021 के पिछले दौरे पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। यहां परिस्थितियां अलग हैं और हम जल्दी से जल्दी अनुकूल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी किसी भी दूसरे फॉर्मेट के मुताबले वनडे खेलने का ज्यादा लुत्फ उठाते हैं। ये एक ऐसा फॉर्मेट है जिसका हम हमेशा इंतजार करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने कौशल को परखने का शानदार मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया को हमेशा बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां दो दिनों तक अभ्यास किया है और खुद को जल्दी ढालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *