Illegal Cannabis Cultivation: रविवार को दक्षिण त्रिपुरा जिले के पीआर बारी पुलिस स्टेशन ने सीमावर्ती वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध भांग (गांजा) की खेती पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भांग के बागानों को नष्ट कर दिया।
बेलोनिया के एसडीपीओ (SDPO) अभिजीत दास और पीआर बारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी SI रतन रबी दास के नेतृत्व में यह ऑपरेशन विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर चलाया गया।
Read Also: PM Modi Today: आज जयपुर में ‘राजस्थान राइजिंग’ और हरियाणा में ‘बीमा सखी योजना’ का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
टीम में वन्यजीव वार्डन बिमल दास, वन विभाग के सहायक वन्यजीव वार्डन सुकांत सरकार, CRPF के सहायक कमांडेंट श्यामलाल मीणा, 43 बटालियन BSF के एसआई एमके सोमैया, उत्पाद शुल्क विभाग के इंस्पेक्टर राकेश भौमिक सहित TSR के जवान और महिला अधिकारी शामिल थीं।
पीआर बारी पुलिस स्टेशन के ओसी एसआई रतन रबी दास ने बताया ऑपरेशन के दौरान 11 भूखंडों में फैले और 6 एकड़ आरक्षित वन भूमि को कवर करने वाले लगभग 32,000 पूर्व-परिपक्व गांजा पौधों को नष्ट कर दिया गया। अवैध नशीली दवाओं की खेती से निपटने में पीआर बारी पुलिस के लिए यह एक और सफलता है।
Read Also: Education: प्रतियोगी छात्रों के लिए खुशखबरी, प्रतियोगी परीक्षाएं राज्य सरकार के सहयोग से होगी आयोजित
एसआई दास ने कहा कि इसी तरह के ऑपरेशन पहले भी चलाए जा चुके हैं और उन्होंने क्षेत्र से अवैध भांग के बागानों को खत्म करने अपने संकल्प को दोहराया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

