लोकसभा अध्यक्ष ने निगमबोध घाट पर दी पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार समारोह में भाग लिया और पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read Also: पोंजी स्कीम संचालक था फरार, CID ने किया गिरफ्तार

इससे पहले सोशल प्लेटफॉर्म X पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए ओम बिरला ने कहा था कि- “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार के लिए वे सदैव स्मृतियों में रहेंगे। एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधान मंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की।
पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. सिंह के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, तथा शोकसंतप्त परिजनों और देशवासियों को संबल दें।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *