छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा बोले- ‘कोई प्रदेश नहीं बचेगा, सभी जगह BJP का कमल खिलेगा’

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर स्थित BJP कार्यालय में स्मृति मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश BJP अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके बाद नड्डा ने साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को संबोधित भी किया और प्रदेश में BJP की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्ता को जनता की सेवा के लिए उपयोग करने आए हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी, सत्ता में सत्ता का उपभोग करने के लिए आती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा- भविष्य में ‘कोई प्रदेश नहीं बचेगा, विचारधारा के आधार पर सभी जगह BJP का कमल खिलेगा’।

Read Also: संसद में संविधान पर हुई चर्चा, बहन प्रियंका के पहले भाषण को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बात

आपको बता दें, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में रायपुर BJP कार्यालय में बने स्मृति मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ में BJP की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर “जनादेश परब” समारोह को संबोधित कर जेपी नड्डा ने कहा BJP की ग्रोथ को कोई रोक नहीं सकता। चुनाव के नतीजों में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा, लेकिन आत्मिक शक्ति और पार्टी के विचारधारा की शक्ति सदा बढ़ती रहेगी। कोई प्रदेश नहीं बचेगा, सभी जगह BJP का कमल खिलेगा और विचारधारा के आधार पर खिलेगा!

उन्होंने कहा भारत में परिवारवादी पार्टियां नहीं चल सकती हैं। विचारधारा के साथ जुड़कर उसके लिए सर्वस्व लगाने वाले लोग जहां पैदा होते हैं, वही पार्टी आगे बढ़ती है। कार्यालय, सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होता… कार्यालय, कार्यकर्ता निर्माण का जीवंत संपर्क स्थान होता है। कार्यकर्ताओं को संस्कार देने में, विचारधारा से परिपक्व करने में कार्यालय बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। कार्यालय, समर्पित भाव से देशसेवा से जोड़ने का माध्यम बनता है।

Read Also: मुंबई: साल 2026 में रिलीज होगी रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’, यशराज फिल्म्स ने की घोषणा

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है, जो मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है। BJP की नीयत, नीति और कार्यक्रम साफ दिल से प्रदेश की सेवा के लिए समर्पित हैं। हम सत्ता को जनता की सेवा के लिए उपयोग करने आए हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी, सत्ता में सत्ता का उपभोग करने के लिए आती है। हम जनता के लिए मर-मिटते हैं, और वो जनता को धोखा देकर अपने घर भरते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *