मुंबई: साल 2026 में रिलीज होगी रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’, यशराज फिल्म्स ने की घोषणा

यशराज फिल्म्स ने शुक्रवार को घोषणा कर दी है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी आधिकारिक तौर पर “मर्दानी” फिल्म सीरीज के तीसरे पार्ट में टफ पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं।

Read Also: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत, पुलिस हिरासत में अल्लू अर्जुन

आपको बता दें, यशराज फिल्म्स ने बैनर के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “मर्दानी 3” को साल 2026 में रिलीज करने की घोषणा की है। पोस्ट में लिखा है कि, “इस थ्रीक्वेल का निर्देशन ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी वाईआरएफ फिल्मों को असिस्ट करने वाले अभिराज मीनावाला ने किया है।”

फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! #RaniMukerji #Mardaani3 में खतरनाक शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ गई हैं। सिनेमाघरों में 2026। @ahiraj88 #AdityaChopra।” वहीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “पुलिस की वर्दी पहनना और ऐसा किरदार निभाना हमेशा खास होता है, जिसने मुझे सिर्फ प्यार दिया है। मुझे उन सभी गुमनाम, बहादुर, आत्म-बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मर्दानी 3 में एक बार फिर से इस साहसी पुलिस वाले का किरदार निभाने पर गर्व है, जो हमें सुरक्षित रखने के लिए हर दिन अथक मेहनत करते हैं।”

Read Also: PM Modi ने प्रयागराज में संगम तट पर की पूजा, महाकुंभ की तैयारियों का भी लिया जायजा

रानी ने कहा कि थ्रीक्वेल “डार्क, डेडली और ब्रूटल होगा। उन्होंने कहा, “मर्दानी’ बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की हमारी जिम्मेदारी है। हम इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए, मैं हमारी फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने हमेशा दिया है।“

अगस्त 2014 पहली “मर्दानी” फिल्म आई थी, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया और ये हिट रही। इसे स्वर्गीय प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया था। इसकी सफलता ने 2019 में “मर्दानी 2” आई और इसका निर्देशन नवोदित निर्देशक गोपी पुथ्रन ने किया। इन्होंने ही पहले पार्ट को लिखा था। “द रेलवे मेन” फेम आयुष गुप्ता ने “मर्दानी 3” की कहानी लिखी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *