प्रयागराज महाकुंभ: जूना अखाड़े ने किया छावनी प्रवेश, मेला प्रशासन ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रयागराज में जैसे-जैसे महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, वहीं साधु-संतों के अखाड़ों ने उत्सव की शुरुआत का संकेत देते हुए अपने शिविर स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। इसी क्रम में जूना अखाड़े ने भी छावनी में प्रवेश कर लिया है।

Read Also: CM योगी ने क्यों लगाए विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप ?

आपको बता दें, प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के लिए साधु-संतों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। 14 दिसंबर को मुख्य आकर्षण आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के नेतृत्व में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े का भव्य आगमन था। वहीं मेला प्रशासन महाकुंभ छावनी में पहुंचने पर साधु-संतों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है।

Read Also: चुनावी वादों पर गरमाई सियासत, BJP ने लिखा AAP को पत्र

आवाहन, अग्नि और किन्नर सहित कई अखाड़ों के साधु-संत, जूना अखाड़े के सदस्यों के साथ जुलूस में शामिल हुए। जूना अखाड़े के इष्टदेव श्री दत्तात्रेय भगवान की मौज गिरी आश्रम में विधि विधान से पूजा की गई। हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाला है। उम्मीद है कि इस मेले में तकरीबन 40 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *