इंजीनियर आत्महत्या मामला: पत्नी निकिता समेत सास और साले को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया समेत उसकी सास और साले को गिरफ्तार किया है। 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में इंजीनियर सुभाष (34) का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था।

Read Also: प्रयागराज महाकुंभ: जूना अखाड़े ने किया छावनी प्रवेश, मेला प्रशासन ने किया गर्मजोशी से स्वागत

आपको बता दें, बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से और निकिता की मां निशा सिंघानिया और उसके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Also: CM योगी ने क्यों लगाए विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप ?

गौरतलब है, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष (34) का शव 9 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उनके घर में फंदे से लटका मिला था। सुभाष ने वीडियो और नोट में आरोप लगाया था कि उससे अलग रह रही उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने ‘झूठे’ मामलों में फंसाकर और ‘लगातार उत्पीड़न कर’ उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इस मामले में मराठाहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और निकिता समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *