फलस्तीन’ बैग लेकर मॉडलिंग का काम कर रही हैं प्रियंका गांधी वाड्रा – बीजेपी नेता अनिल विज

BJP leader Anil Vij :

BJP leader Anil Vij : बीजेपी नेता अनिल विज ने बुधवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को संसद में एक फलस्तीन बैग ले जाने पर उन्हें ‘मॉडल’ बताया। कांग्रेस सांसज प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को संसद में एक बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ था, जो संघर्ष प्रभावित क्षेत्र के लोगों के समर्थन में एक इशारा है। प्रियंका गांधी वाड्रा के हैंडबैग पर ‘फलस्तीन’ शब्द और फलस्तीनी प्रतीक दिखाई दिए, जिसमें एक तरबूज की भी तस्वीर दिखी – जिसे फलस्तीनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

Read also-MSP समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानो ने शुरु किया रेल रोको आदोलन, सूबे में गरमाई सियासत

अनिल विज, नेता, बीजेपी –ये कोई नई बात नहीं है। अक्सर जो कई मॉडलिंग करते हैं, वो इसी प्रकार का। कभी किसी हाथ में कोका कोला पकड़ा दिया जाता है। कभी किसी के हाथ में डिटर्जेंट पकड़ा दिया जाता है। कभी किसी के हाथ में कुछ पकड़ा दिया जाता है। वहीं काम प्रियंका गांधी कर रही है।”

Read also-Politics: किरेन रिजिजू ने इंडिया गठबंधन पर बोला सियासी हमला, बाबा साहेब पर दी ये सफाई

हैंडबैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए सोमवार को एक ऐसे हैंडबैग के साथ संसद पहुंची जिस पर ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ था।वो कई मौकों पर गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाती रही हैं।

फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक .. उन्होंने जो हैंडबैग लिया हुआ था उस पर अंग्रेजी में ‘पेलेस्टाइन’ (फलस्तीन) लिखे होने के साथ फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे। नई दिल्ली में फलस्तीनी दूतावास प्रमुख आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस नेता को केरल के वायनाड से उनकी हालिया चुनाव जीत पर बधाई दी थी।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *