Sanjeevani Yojana Delhi : दिल्ली संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना पर Delhi Health Department ने सवाल उठाए है। विज्ञापन के जारिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा कि ऐसी योजना कोई नहीं है। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को धोखा दिया जा रहा है। विज्ञापन के जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें। दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना नहीं हैं। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और पंजीकरण कराएगी
Read also- Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
नोटिस में कहा गया है कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है, इसलिए इस गैर- मौजूद योजना के तहत पंजीकरण के लिए फॉर्म/आवेदन के स्वीकार का सवाल ही नहीं उठता। कोई भी निजी व्यक्ति/राजनीतिक पार्टी जो इस योजना के नाम पर फॉर्म आवेदन एकत्रित कर रहा है या आवेदकों से जानकारी एकत्र कर रहा है, वह धोखाधड़ी कर रहा है और उसके पास कोई अधिकार नहीं है। इस योजना के नाम पर व्यक्तिगत विवरण जैसे बैंक खाता जानकारी, वोटर आईडी कार्ड, फोन नंबर, आवासीय पता या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करना सार्वजनिक डोमेन में जानकारी लीक होने का खतरा पैदा कर सकता है
Read also- अटल जयंती के मौके पर MP को PM मोदी की सौगात, केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का करेंगे शिलान्यास
बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना- आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।
