Gyanesh, it’s done, bro…. टाइम टू रिजाइन, राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज, EC मार्च …

Gyanesh

Gyanesh, it’s done, bro….चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च के दौरान राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो… टाइम टू रिजाइन’ लिखा पोस्टर दिखाया. विपक्षी सांसदों ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.Gyanesh

News Desk: नई दिल्ली में मंगलवार को INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे. संसद से निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक निकाले गए इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए. विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे थे. मार्च को सुरक्षा बलों ने निर्वाचन आयोग पहुंचने से पहले रोक दिया.Gyanesh

Read Also: CEC ज्ञानेश कुमार को कितनी कानूनी इम्युनिटी? पुराने केस में धारा-16 का ‘कवच’ लागू होगा या नहीं

मार्च के दौरान राहुल गांधी हाथ में एक तख्ती लिए नजर आए, जिस पर लिखा था, ‘Gyanesh, It’s Done Bro’. इसके साथ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘Gyanesh, it’s done, bro. Time to resign.’ इस अंदाज के जरिए उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार पर सीधा राजनीतिक तंज कसा और उनके इस्तीफे की मांग दोहराई. प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने बैरिकेडिंग के पास धरना भी दिया.Gyanesh

Read Also: SIR विवाद में फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं के बैरिकेड के पास पहुंचने के बाद स्थिति और गरमा गई. बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. विपक्ष का आरोप है कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में गड़बड़ियां हुई हैं, जबकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है. इस पूरे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी संशोधित Form 6 को लेकर सुनवाई की है और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं.Gyanesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterGyanesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *