क्रिसमस के जश्न में डूबा कोलकाता, चर्च और रेस्तरां में उमड़ी भीड़

Kolkata Christmas Celebration:

Kolkata Christmas Celebration: कोलकाता में बुधवार को चारों तरफ क्रिसमस की धूम है।बड़ी संख्या में लोगों को गिरजाघरों में प्रार्थनाएं करते देखा गया।सेंट पॉल कैथेड्रल और शहर के कई प्रमुख चर्चों में भारी भीड़ देखी गई।ईसाई बहुल इलाकों में घरों को सजावटी रोशनी से सजाया गया। इस खास मौके पर सामुदायिक दावतें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस बीच शहर का पार्टी इलाका कहे जाने वाला पार्क स्ट्रीट मौज-मस्ती में डूबा दिखा।

Read also-दिल्ली में सियासत तेज, AAP और BJP के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया श्वेत पत्र

रेस्तरां में उमड़ी भीड़- पूरे दिन सड़क किनारे रेस्तरां, पब और बार में लोगों की भारी आमद रही।इको पार्क,अलीपुर चिड़ियाघर, विक्टोरिया मेमोरियल और निक्को पार्क जैसी जगहों पर टिकट काउंटरों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनें देखी गईं।एक अधिकारी ने कहा कि दिन के दौरान कुल 69,152 लोगों ने अलीपुर चिड़ियाघर का दौरा किया। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Read also-ओम बिरला,केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों ने मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

गोवा में रही क्रिसमस की धूम – गोवा के पणजी में इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च रोशनी और सजावट से क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे उत्साह के साथ जीवंत हो गया है।स्थानीय लोग और पर्यटक आधी रात की सामूहिक प्रार्थना में भाग लेने के लिए ऐतिहासिक चर्च में इकट्ठे होना शुरू हो गए।इस अवसर पर चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर दिखाई दिया। न केवल पणजी में बल्कि पूरे देश के चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और सेवाएं आयोजित की जा रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *