NCW अध्यक्ष ने राजस्थान पुलिस के अधिकारियों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की मुलाकात

NCW

NCW: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर राजस्थान पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक राजस्थान पुलिस मुख्यालय के सभागार में हुई जहां अधिकारियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों में हुई प्रगति और कार्रवाई पर चर्चा की। बैठक के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए तंत्र को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार किया गया।NCW

Read Also-गुरुग्राम में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि “बीते सात–आठ महिनों में हम ऐसी जनसुनवाइयों की लगभग सौवीं कड़ी के करीब पहुंच रहे हैं। ये सत्र नियमित रूप से किए जा रहे हैं। कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था , उसी के सम्मान में हमने अपने मूल उद्देश्य-पीड़ित महिलाओं को समाधान उपलब्ध कराने को और तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। हमने पूरे देश में एक साथ जनसुनवाई की योजना बनाई है जिससे महिलाओं को अपनी शिकायत के लिए ज्यादा तकलीफ ना ऊठानी पड़े”। NCW

Read Also-तरनजीत सिंह संधू बुधवार को लेंगे दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ

 एसपी सिविल राइट्स हर्ष वर्धन अग्रवाल ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की स्थिति, प्राप्त शिकायतों की संख्या और उनके समाधान के लिए उठाए गए कदमों पर एक प्रस्तुति दी। रहाटकर ने बैठक के दौरान घटनाक्रम का जायजा लिया और सुझाव दिये। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा के लिए राज्य में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। NCW

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *