UP: महाकुंभ को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, दुर्घटना से बचने के लिए तैनात किए अंडरवाटर ड्रोन

Mahakumbh News:

Mahakumbh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ के दौरान सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता बनाने के लिए अंडरवाटर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। प्रयागराज में जल पुलिस ने बुधवार को अंडरवाटर ड्रोन का प्रदर्शन किया।ये ड्रोन गहरे पानी में वस्तुओं और लोगों की सटीक पहचान कर सकता है, जिससे बचाव का काम तेजी से संभव हो सकेगा।

Read also-Karnataka: बेलगावी में CWC की बैठक आज, राहुल खरगे-सिद्दारमैया समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

ड्रोन में कई हाई-टेक खूबियां हैं और इसे आसानी से तैनात किया जा सकता है। इसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक ये सुनिश्चित करती है कि गोताखोरों को केवल तभी भेजा जाए जब कोई इमरजेंसी हो।दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेला अगले साल 13 जनवरी से शुरू होने वाला है।अधिकारियों को उम्मीद है कि लगभग 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे।

Read also-CM सिद्दारमैया ने पुंछ सड़क हादसे में शहीद सैनिकों को नम आखों से दी श्रद्धांजलि

राजीव एन. मिश्रा, आईजी, पीएसी- महाकुंभ 2025 को सफल और निर्विघन संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बहुत सारे नई टेक्नोलॉजी है उसका हम लोग महाकुंभ में किस प्रकार उपयोग कर सकते हैं। उसी के क्रम में एक अंडर वाटर ड्रोन ये पहली बार जल पुलिस और पीएसी द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। आज हम लोगों ने इस प्रयोग किया है। इसको हम लोगों ने टेस्ट करके भी देखा है। ये अंडर वाटर ड्रोन है, जो कोई भी चीज अगर गहरे पानी में भी है और लगभग जो है 100 मीटर गहराई में भी कोई ऑबजेक्ट है कोई व्यक्ति है, वस्तु है तो ये उसको लोकेट करके उसको पिन प्वाइंट कर सकता है। तत्काल उस पर प्रतिक्रिया करके उसको रेस्क्यू कर सकते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *