Andhra Pradesh: ‘बॉयलर’ में विस्फोट… एक की मौत, पांच लोग घायल

Andhra Pradesh: Explosion in ‘boiler’; One dead, five injured, explosion, Tirupati steel plant, blast, steel plant, Tirupati steel plant, steel plant

Andhra Pradesh: तिरुपति जिले में ‘बॉयलर’ में विस्फोट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार 2 जनवरी को ये जानकारी दी। तिरुपति के एसपी एल. सुब्बा रायुडू ने बताया कि स्पांज आयरन को पिघलाकर लोहे के गोले बनाने वाली एमएस अग्रवाल कंपनी में बुधवार 1 जनवरी की देर रात विस्फोट हो गया।

Read Also: दिल्ली में गैर-कानूनी रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने किया डिपोर्ट

सुब्बा रायुडू ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘ इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चार अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी हैं।’’ उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा समिति, विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *