अमित शाह और राजनाथ सिंह ने BJP नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर दी 92वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के संस्थापक सदस्यों में से एक पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी के निवास पर जाकर उन्हें उनके 92वें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने इसके साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना कर उनका आशीर्वाद भी लिया है।

Read Also: दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात, PM मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी के निवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारत की विकास यात्रा और पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका वास्तव में प्रेरणादायक है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।”

इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट में कहा था कि, “भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर मेधा के धनी डा. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएँ। अपनी विद्वता और जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने भारत के सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। वे हम सबके प्रेरणा पुंज हैं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।”

Read Also: महाकुंभ 2025: प्रयागराज पहुंचे छोटू बाबा का अनोखा संकल्प बना चर्चा का विषय, 32 वर्षों से नहीं किया स्नान

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह के साथ मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इससे पहले उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा था कि, “भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुशल संगठनकर्ता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। विभिन्न दायित्वों के माध्यम से संगठन को विस्तार देने और समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण में आपकी उल्लेखनीय भूमिका रही है। मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में आपने ‘सर्व शिक्षा अभियान’ और सभी वर्गों के लिए मुफ्त शिक्षा की दिशा में अविस्मरणीय योगदान दिया। राष्ट्रप्रथम की विचारधारा के प्रति आपका समर्पित जीवन युवाओं के लिए प्रेरणीय है। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से यह कामना करता हूँ।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *