मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ई-बाइक में आग लगने से झुलसी बच्ची …दो घायल

Sitapur News:

MP Fire News:  मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार को एक घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में आग लगने से 11 वर्षीया लड़की की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं।पुलिस ने बताया कि आग औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में तड़के करीब 2.30 बजे लगी।औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भागवत मौर्य के घर के बाहर चार्जिंग के लिए रखी गई थी। इसी में आग लग गई और आग की लपटें दूसरे वाहन तक फैल गईं।

Read also-Politics: बीपीएससी को लेकर जारी है प्रशांत किशोर का आमरण अनशन, राहुल गांधी पर दी ये प्रतिक्रिया-

उन्होंने बताया कि परिवार वाहन को चार्जिंग के लिए प्लग इन करने के बाद सो गया और अचानक घर में धुआं उठता देख वे जाग गए।अधिकारी ने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया और घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन मौर्य की पोती अंतरा चौधरी पीछे रह गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि भगवती मौर्य और लावण्या (12) घायल हो गईं। उनका इलाज चल रहा है।

Read also-Delhi: चुनाव में फिर गर्माया शीश महल का मुद्दा, केजरीवाल पर अलका लांबा ने बोला सियासी हमला

अधिकारी ने बताया कि अंतरा अपनी मां के साथ अपने दादा के घर रहने आई थी और रविवार सुबह उसे वडोदरा (गुजरात) स्थित अपने घर लौटना था।अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *