Sports: रणजी ट्रॉफी न खेलने वाली खिलाड़ियो को सुनील गावस्कर ने दी ये नसीहत ?

Sunil Gavaskar News:

Sunil Gavaskar News: महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों से बिना किसी बहाने के रणजी ट्रॉफी में खेलने का आग्रह किया जिससे कि तकनीकी कमियों को दूर किया जा सके। इसके कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को लगातार दो टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी।गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन चिंताजनक है।

Read also-मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ई-बाइक में आग लगने से झुलसी बच्ची …दो घायल

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्वदेश में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था जबकि ऑस्ट्रेलिया में टीम को 1-3 से हार झेलनी पड़ी।गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी का अगला दौर है। देखते हैं कि इस टीम के कितने खिलाड़ी खेलते हैं। नहीं खेल पाने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।’उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उन मुकाबलों में नहीं खेलते हैं तो गौतम गंभीर को उन खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लेने होंगे जो रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।गावस्कर ने कहा, ‘‘गंभीर को कहना चाहिए: ‘तुम्हारे पास वो प्रतिबद्धता नहीं है। हमें प्रतिबद्धता की जरूरत है। तुम खेल नहीं रहे हो। तुम जो करना चाहते हो, करो। लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए तुम टेस्ट टीम में वापस नहीं आ सकते’।’’

Read also-Politics: बीपीएससी को लेकर जारी है प्रशांत किशोर का आमरण अनशन, राहुल गांधी पर दी ये प्रतिक्रिया-

गावस्कर ने कहा कि मौजूद अवसरों पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की वजह से भारतीय बल्लेबाजों के रवैये में कमियां आ गई हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो देखा वह तकनीकी कमियां थीं। अगर आप समान गलतियां कर रहे हैं और मैं सिर्फ इस सीरीज के बारे में बात नहीं कर रहा हूं – मैं न्यूजीलैंड सीरीज के बारे में भी बात कर रहा हूं – आपने भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या किया?’गावस्कर ने कहा कि आगामी 2025-2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र को देखते हुए घरेलू क्रिकेट अहम हो जाता है और भारत को अब यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी जैसे युवा क्रिकेटरों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘वे भारत और खुद के लिए नाम कमाने के लिए भूखे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *