Delhi: चुनाव में फिर गर्माया शीश महल का मुद्दा, केजरीवाल पर अलका लांबा ने बोला सियासी हमला

Alka Lamba News:

Alka Lamba News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी की।उन्होंने कहा कि जिस पैसे का इस्तेमाल लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए किया जाना था, उसका इस्तेमाल केजरीवाल के घर बनाने में किया गया।

Read Also: परिवर्तन रैली में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, AAP पर दिया बड़ा बयान

ये सरकार और लोगों का पैसा था-  नई दिल्ली में उन्होंने कहा, “ये सरकार और लोगों का पैसा था जिसका इस्तेमाल उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) अपना घर बनाने में किया। उस पैसे का इस्तेमाल लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए किया जाना था, लेकिन उन्होंने 33 करोड़ रुपये अपने घर को आलीशान बनाने में खर्च कर दिए। सीएजी के ऑडिट से ये बात सामने आई है।”

AAP  को देना होगा हिसाब- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगभग 10 साल के कार्यकाल के दौरान राजधानी में बुनियादी ढांचा बनाने के बजाय अपने लिए “शीश महल” बनाने की बात कही।शाह ने कहा कि एएपी संयोजक को इसका हिसाब देना होगा। आपको बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ नाम दिया है।

Read also-Delhi Politics: रमेश बिधूड़ी पर बिफरी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, BJP से कर दी ये डिमांड

अलका लांबा ने किया ये दावा-  बिल्कलु अरविंद केजरीवाल जी को जवाब तो देना होगा। दिल्ली में भारी पानी के बिल हैं। महिलाएं महंगाई से 10 साल से राहत मांगती रहीं और आज आपके घर पर 33 करोड़ रुपये आलीशान घर पर वो परमानेंट घर नहीं था अरविंद केजरीवाल जी का। टेंपरेरी घर था बाहर निकाल दिए गए। जनता का पैसा आपने 33 करोड़ फूंक डाला। ऐसा 33 करोड़ जनता पर खर्च होना चाहिए था।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *