दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया “प्यारी दीदी योजना” का ऐलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल जनता का लुभाने के लिए अपनी आगामी योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। AAP ने जहां महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये देने का वादा किया है तो वहीं BJP नेता तो दिल्ली में महिलाओं को 1100 देकर कह रहे हैं कि अगर चुनाव जीते तो लाडली योजना के तहत 2500 रुपये देंगे। अब कांग्रेस ने भी दिल्ली की महिलाओं के लिए “प्यारी दीदी योजना” का ऐलान कर 2500 रुपये देने का वादा कर दिया है।

Read Also: रमेश बिधूड़ी ने की प्रियंका गांधी पर टिप्पणी, इंदौर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आपको बता दें, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने “प्यारी दीदी योजना” का ऐलान कर कहा है कि “दूर होगी महंगाई की मजबूरी 2500 रुपये से करेंगे महिलाओं की उम्मीद पूरी, होगी हर जरूरत पूरी-कांग्रेस है जरूरी । कांग्रेस ने जो जो वादे किए उन्हें हमेशा पूरा करके दिखाया है। मगर दिल्ली में एक बहरूपिया काबिज है जो लगातार लोगों को झूठे सपने दिखा रहा है। जिन एजुकेशन मॉडल की वो बात करते हैं उन सभी मॉडल पर केजरीवाल जी विफल साबित हुए है। लेकिन कांग्रेस विश्वास दिलाना चाहती है कि आने वाले समय में और भी कई योजनाएं लेकर आएंगे जो दिल्ली के लिए जरूरी है।”

Read Also: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट से लिया संन्यास

दिल्ली कांग्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात! जिस तरह कर्नाटक में वादा निभाया उसी तरह दिल्ली में भी वादा निभाएंगे। सरकार बनने पर दिल्ली की हर प्यारी दीदी के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह आएंगे। दिल्ली की माताओं-बहनों को कांग्रेस की गारंटी। दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने भेजे जाएंगे 2500 रुपये।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *