Bollywood: प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर भड़की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, डॉक्टर’ को जमकर लताड़ा

Bollywood: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद को चिकित्सक बताने वाले उस व्यक्ति की जमकर आलोचना की जिसने दावा किया था कि उन्होंने (रकुल प्रीत ने) प्लास्टिक सर्जरी कराई है।अभिनेत्री ने साथ ही अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे बिना तथ्यों की जांच किए ऐसे ‘‘धोखेबाज’’ लोगों के बयानों पर विश्वास न करें। डॉ. प्रशांत यादव नाम के एक व्यक्ति ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उसने अभिनेत्री की तस्वीरों और वीडियो की तुलना की। Bollywood: 

Read Also: बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनमें से 26 पर घोषित था 84 लाख रुपये का इनाम

यादव के बायो के अनुसार वह ‘बोर्ड सर्टिफाइड प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन’ हैं।यादव ने कहा था कि अभिनेत्री ने बोटॉक्स, फिलर्स और नाक की सर्जरी करवाई है।उन्होंने यह भी कहा था कि रकुल प्रीत सिंह खुद में आए बदलाव की जानकारी जनता से साझा करने से बचती हैं और इसके बजाय फिटनेस के बारे में बात करती हैं।
अभिनेत्री ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा साझा करते हुए कहा कि इस तरह की सामग्री लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं करती।

Read Also: मनरेगा नाम परिवर्तन को लेकर संसद में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने बताया महात्मा गांधी का अपमान

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘धोखाधड़ी की चेतावनी: यह डरावना है कि उसके जैसे लोग खुद को डॉक्टर बताकर बिना किसी तथ्यात्मक जांच के बयान दे रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’हाल ही में ‘दे दे प्यार दे 2’ में नज़र आईं अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें दूसरों के इलाज कराने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्होंने अपने बदलाव का श्रेय वजन कम करने को दिया। Bollywood: 

रकुल प्रीत ने कहा,‘‘ प्राचीन और आधुनिक विज्ञान की समझ रखने वाली एक अभिनेत्री होने के नाते, मुझे लोगों के सर्जरी कराने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वजन घटाने जैसी चीज भी होती है जो कड़ी मेहनत से होता है। क्या आपने इसके बारे में कभी सुना है? (ऐसे डॉक्टरों से सावधान रहें।’’Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *