कच्छ में बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की, बचाव अभियान जारी

gujarat-news-18-year-old-girl-falls-into-borewell-in-kutch-rescue-operation-underway

Gujarat News: गुजरात में कच्छ जिले के एक गांव में सोमवार 6 जनवरी की सुबह 18 साल की एक लड़की बोरवेल में गिर गई। उसे बचाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। भुज के डिप्टी कलेक्टर ए. बी. जादव ने बताया कि लड़की राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी। वे 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है। परिवार ने बताया कि जब उनकी 18 साल की लड़की बोरवेल में गिर गई है तो अधिकारियों को संदेह हुआ कि इतनी उम्र की लड़की बोरवेल में कैसे गिर गई। Gujarat News:

Read Also: रमेश बिधूड़ी ने की प्रियंका गांधी पर टिप्पणी, इंदौर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भुज के डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने दोपहर में कैमरे की मदद से उसके बोरवेल में होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल बोरवेल में लगातार ‘ऑक्सीजन’ पहुंचा रहा है। अधिकारी ने बताया, “लड़की बेहोश है। उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय बचाव दल उसे ऑक्सीजन दे रहा है।” उन्होंने बताया कि बचाव कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीमों को भी बुलाया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *