संगम में डूबकी लगाने भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, सुरक्षा के सख्त प्रबंध

maha kumbh 2025 begins, maha kumbh prayagraj begins, first shahi snan is today, maha kumabh news in hindi, महाकुंभ का आगाज, महाकुंभ का शुभारंभ, महाकुंभ का पहला शाही स्नान,

Maha kumbh 2025 : आस्था का महापर्व महाकुंभ का आगाज सोमवार यानी 13 जनवरी से हो गया है। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज पहुंच चुके हैं। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का संगम में डुबकी लगाना जारी है। महाकुंभ में लोगों की भीड़ की देखते हुए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं.

Read also- दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना! हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

महाकुंभ के पहले स्नान पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान से पहले रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Read also- Prayagraj MahaKumbh 2025: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था की तारीफ

इस साल कल्पवास 13 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक संगम पर चलेगा, जिसके दौरान श्रद्धालु निर्धारित अनुष्ठानों का सख्ती से पालन करेंगे।गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम स्थल पर होने वाले आस्था के इस महा आयोजन में अगले 45 दिनों के दौरान अध्यात्म के अनेक रंग बिखरेंगे। महाकुंभ का ये संस्करण 12 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *