Prayagraj MahaKumbh 2025: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था की तारीफ

MahaKumbh

Prayagraj MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में किए गए इंतजामों से यहां आने वाले श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। उनका कहना है कि प्रशासन ने महाकुंभ में काफी बेहतर बंदोबस्त किया है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के सहयोग से यहां तीर्थयात्रियों के लिए रुकने से लेकर स्नान तक के खास इंतजाम किए गए हैं।

Read Also: पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ, हजारों लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

आस्था का महापर्व महाकुंभ सोमवार यानी 13 जनवरी से हो गया है। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज पहुंच चुके हैं। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का संगम में डुबकी लगाना जारी है। महाकुंभ में लोगों की भीड़ की देखते हुए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम स्थल पर होने वाले आस्था के इस महा आयोजन में अगले 45 दिनों के दौरान अध्यात्म के अनेक रंग बिखरेंगे। महाकुंभ का ये संस्करण 12 सालों बाद आयोजित किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *