सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की शादी की पहली फोटो, कैप्शन में लिखा- ‘हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई’

Kiara advani wedding, सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की शादी की पहली फोटो,

बॅालीवुड इंडस्ट्री में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब एक दूसरे के हो गए है। फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई इस कपल्स की लव स्टोरी अब नए पड़ाव पर पहुंच गई है। सिद्धार्थ और कियारा ने अब नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। इस कपल्स की शादी का फैंस उनकी पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन ये इंतजार अब खत्म हो गया है। सोशल मीडिया में लगातार कपल्स के फैंस ट्विटर पर वेडिंग ट्रेंड चला रहे है।                                                                    Kiara advani wedding,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई दुल्हन के लिए कैप्शन में लिखा है कि, ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। अपने इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए हमें आप सबका ढेर सारा प्यार और आशिर्वाद चाहिए’ साथ ही फोटो में कियारा आडवाणी बड़े ही प्यार से सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामकर मुस्कराते काफी खूबसूरत लग रही है।  इन फोटो में दोनों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही है।

Read also:- राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर बोला हमला

वहीं दूसरी फोटो में शेरशाह एक्टर बहुत ही प्यार से अपनी दुल्हनिया के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे है। हैं। कपल्स की इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके फैंस की बधाइयों की लाइन लग गई है। साथ ही कपल्स को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Kiara advani wedding,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *