लोकसभा चुनाव 2024 पर जुकरबर्ग के बयान से भारत में गरमाई सियासत, संसदीय समिति भेजेगी समन

Zuckerberg's Statement :

Zuckerberg’s Statement : भारत के चुनाव से जुड़ी मार्क जुकरबर्ग की टिप्पणी को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म मेटा की मुश्किलें बढ़ सकती है।अब संसदीय समिति मेटा कंपनी के खिलाफ समन जारी करने की तैयारी में है।संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि मेटा को गलत सूचना फैलाने के लिए माफी मांगनी होगी।

Read also-दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री, वीडियो शेयर कर केजरीवाल पर बोला सियासी हमला

मेटा को समन जारी करने की ये खबर ऐसे वक्त सामने आई है, जब एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के कथित बयान को लेकर पलटवार किया था।दरअसल, जुकरबर्ग ने कथित तौर पर एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत समेत ज्यादातर देशों की मौजूदा सरकारों को 2024 में चुनावी हार का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा था कि उनका बयान तथ्यात्मक रूप से गलत है।केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा को टैग करते हुए कहा था कि जुकरबर्ग की ओर से गलत सूचना प्रसारित करना निराशाजनक है और ‘तथ्यों और विश्वसनीयता को बरकरार रखने के लिए मेटा को काम करना चाहिए।

Read also-दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट ?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *