Air Pollution: राहुल गांधी ने संसद में उठाया प्रदूषण का मुद्दा, संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की

Air Pollution: ​विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में देश के कई शहरों और राजधानी दिल्ली में फैले जहरीले वायु प्रदूषण के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। नई दिल्ली समेत देश के अधिकांश बड़े शहर इस वक्त जहरीली हवा की चादर में लिपटे हुए हैं, जिसे राहुल गांधी  राष्ट्रीय आपदा’ करार दिया है।

Read Also: Delhi: सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड…जानिए ताजा रेट

​राहुल गांधी ने जताई गंभीर चिंता:  राहुल गांधी ने कहा कि इस प्रदूषण के कारण लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं और उनका भविष्य तबाह हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोग कैंसर का शिकार हो रहे हैं और बुजुर्गों को सांस लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।​सामूहिक जिम्मेदारी पर ज़ोर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सदन में मौजूद हर सदस्य से इस बात पर सहमति जताने का आग्रह किया कि प्रदूषण से लोगों को हो रहा नुकसान एक साझा चिंता है और इससे निपटना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। Air Pollution: ​

Read Also: Valsad: गुजरात में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से पांच लोग हुए घायल

प्रधानमंत्री से निर्णायक योजना की मांग: राहुल गांधी ने सरकार से इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए एक सुनियोजित कार्य योजना तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर शहर के लिए एक व्यवस्थित और पद्धतिगत व्यापक राष्ट्रीय योजना प्रस्तुत करनी चाहिए। Air Pollution: ​

टकराव नहीं, समाधान पर हो चर्चा:  राहुल गांधी ने सदन से मांग की है कि इस मुद्दे पर होने वाली चर्चा आरोप-प्रत्यारोप से परे होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम तौर पर विपक्ष और सरकार में टकराव दिखता है, लेकिन यह ऐसा विषय है जिस पर एकजुट होकर देश को यह दिखाया जा सकता है कि हम मिलकर इस गंभीर समस्या का समाधान खोज सकते हैं। राहुल गांधी ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की किसी भी योजना को बनाने और लागू करने में सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।बहरहाल राहुल गांधी की इस मांग ने एक बार फिर देश के सबसे बड़े पर्यावरणीय संकट पर ध्यान केंद्रित किया है। Air Pollution: ​

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *