Delhi: सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड…जानिए ताजा रेट

Gold Silver Rate

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और यह 5,100 रुपये बढ़कर 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की सतत वैश्विक मांग के बीच चांदी के भाव में तेजी आई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।Delhi:

Read Also: Valsad: गुजरात में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से पांच लोग हुए घायल

चांदी गुरुवार को 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को इसमें 11,500 रुपये की तेजी आई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में, हाजिर चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नये ऊंचाई को छुआ। वहीं सोने दाम में भी काफी बढ़ोतरी हुई, जो रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गयी है।’Delhi:

Read Also: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध, रेडिट ने दी कानूनी चुनौती

सर्राफा संघ के अनुसार, स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,110 रुपये बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।उन्होंने कहा, ‘‘…कीमती धातु में उछाल का कारण मुख्य रूप से कमजोर रुपये और लगातार निवेश की मांग है।’अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 58.61 डॉलर यानी 1.37 प्रतिशत बढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।Delhi::

कोटक सिक्योरिटीज के प्रमुख (करेंसी और कमोडिटी), अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘‘ऐसे समय जब महंगाई का खतरा बढ़ रहा है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद सोने और चांदी में अच्छी तेजी आई है…।विदेशी व्यापार में लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ, हाजिर चांदी एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 64.57 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *