Delhi News: दिल्ली के तिलक नगर में बड़ा हादसा, एस्केलेटर से गिरने पर एक तीन साल के बच्चे की मौत

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाकें में पैसिफिक मॉल में एक बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस्केलेटर से गिरने पर एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है।
बच्चा उत्तम नगर से अपने परिवार के साथ मॉल में घूमने और मूवी देखने गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Read Also: Sambhal News: सती मठ मंदिर पर बुलडोजर चलाकर हटाया गया अवैध अतिक्रमण

बता दें कि बच्चा हैंडरेल से फिसलने की कोशिश करते हुए एस्केलेटर से गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब बच्चे के घरवालें टिचट लेने में व्यस्त थे तब बच्चा हैंडरेल के पास चला गया। जब बच्चे ने रेलिंग के साथ फिलसने की कोशिश की तो उसका संतुलन बिगड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read Also: गाजियाबाद में पुलिस ने डेटिंग ऐप से ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

बच्चे को तुरंत ही DDU अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मॉल के अधिकारियों को सूचित किया गया और स्थीनाय पुलिस को सूचनी दी गई। Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *