मां बनी कुमाता, 6 माह की बच्ची की हत्या कर शव को शहीद नगर कब्रिस्तान में दफनाया

tent="MURDER OF A GIRL CHILD, GHAZIABAD MURDER CASE, MURDER OF 6 MONTH OLD GIRL, गाजियाबाद में बच्ची की हत्या, MURDER IN GHAZIABAD, A 6-MONTH-OLD GIRL WAS MURDERED IN GHAZIABAD, THE BODY WAS BURIED IN GHAZIABAD

Ghaiabad Murder Case:गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां शालीमार गार्डन में रहने वाली एक महिला ने अपनी 6 माह की बच्ची की हत्या कर शव को शहीद नगर कब्रिस्तान में दफना दिया.घटना की सुचना मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.Ghaiabad Murder Case

Read also- दूध के साथ इनका मिश्रण, देगा शरीर को गजब के फायदे….

मिली जानकारी के अनुसार महिला 15 जनवरी को अपनी बच्ची को दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित अपनी मां के घर से गई थी अगले दिन 16 जनवरी को उसने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी. और शव को गाजियाबाद के शहीद नगर कब्रिस्तान में दफना दिया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बच्ची की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Read also – दिल्ली के किराएदारों को बड़ी राहत! केजरीवाल ने किया मुफ्त बिजली-पानी का एलान

एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि 17 जनवरी को थाना शालीमार गार्डन अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने सूचना दी की उसकी देवरानी जो जनपद संभल की रहने वाली है उसने अपनी 6 माह की बेटी की हत्या कर दी है. इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचती है, तो ज्ञात हुआ कि महिला की बेटी का माइंड का ट्रीटमेंट सफदरजंग हॉस्पिटल में चल रहा था, जिसको दिखाने के लिए वो यहां पर आई हुई थी. पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को महिला अपनी बेटी को लेकर तुर्कमान गेट दिल्ली थाना चांदीमहल लेकर गई थी और 16 जनवरी को महिला ने बच्ची की हत्या कर दी गई. इस मामले में वादी की तहरीर पर मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *