Bollywood: अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट 10 अप्रैल को होगी रिलीज

Jaat Release Date:  बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म “जाट” 10 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।मैइत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री निर्मित ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है।एक्शन फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। गोपीचंद फिल्म ‘सीनू’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘बालूपू’ और ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ के लिए जाने जाते हैं।

Read also-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा फैक्ट्री विस्फोट को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पीपल मीडिया फैक्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “एक्शन सुपरस्टार @iamsunnydeol बड़े पर्दे पर बिना किसी रोक के एक्शन अवतार के साथ आ रहे हैं। #JAAT दुनियाभर में 10 अप्रैल को हिंदी, तेलुगु और तमिल में भव्य रिलीज होगी।सनी देओल ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। सनी को हाल ही में फिल्म “गदर 2” में देखा गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

Read also-महाराष्ट्र: मुंबई की अदालत ने सैफ पर हमले के आरोपित की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक के लिए बढ़ाई

फिल्म “जाट” में रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।मशहूर संगीतकार थमन एस. ने फिल्म के लिए संगीत दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *