रुपये की लगातार गिरावट पर सुप्रिया श्रीनेत ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिया बड़ा बयान

Supriya Srinet News: 

Supriya Srinet News: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 साल में रुपये की कीमत में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शतक लगवाने का मन बना लिया है।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि रुपए को अब ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ से ढूंढने की जरूरत पड़ गई है।सुप्रिया श्रीनेत ने ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ दिखाते हुए कहा कि वे ढूंढ रही हूं कि रुपया कहां तक गिरता चला गया है?

Read also-Bollywood: अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट 10 अप्रैल को होगी रिलीज

श्रीनेत ने एक पाई चार्ट भी साझा किया, जिसमें अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान रुपये की कीमत में आई गिरावट का प्रतिशत दिखाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि जब अंग्रेज देश छोड़कर गए तो एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 3.31 रुपये थी और नेहरू के शासनकाल में 17 सालों में रुपया दो प्रतिशत गिर गया।श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी को 58.4 रुपये प्रति डॉलर पर रुपया थमाया था जिससे वे शतक लगवाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read also-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा फैक्ट्री विस्फोट को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

सुप्रिया श्रीनेत, नेता, कांग्रेस: ये एक मैग्नीफाइंग ग्लास है और मैं इसे इसलिए लेकर आई हूं क्योंकि मैं भूल गई हूं कि रुपया कितना तेजी से गिरा है।मुझे आश्चर्य है कि वह क्या कहेंगे, क्योंकि रुपया 87 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है, जब वे (नरेंद्र मोदी) 2014 में प्रधानमंत्री बने थे तो उन्हें 58 रुपये प्रति डॉलर पर रुपया सौंपा गया था।लेकिन रुपया खतरनाक रूप से 87 के करीब पहुंच गया है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रुपये को शतक बनवाने के लिए तैयार कर लिया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *