Maha Kumbh: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की बनीं महामंडलेश्वर

Mamta Kulkarni News:

Mamta Kulkarni News: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। इसके बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया।किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां ने पीटीआई को बताया कि किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ममता को दीक्षा देंगी। टीना मां के अनुसार, ममता पिछले दो सालों से जूना अखाड़ा के संपर्क में थीं और दो-तीन महीने पहले वो किन्नर अखाड़े के संपर्क में आई थीं।

Read also-CM Atishi News: केजरीवाल की सुरक्षा पर सियासी घमासान तेज, CM आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

आचार्य महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा- दो-ढाई साल से वो मेरे संपर्क में हैं औऱ वो सनातन धर्म में रुचि रखती थी, सनातन धर्म को आगे ले जाने का प्रयास था, उसके लिए वो मेरे पास आईं और इस कुंभ में जो ऐतिहासिल कुंभ है इसमें उन्हें पद चाहिए था, इसमें उन्हें आगे बढ़ने का, सनातन में आगे बढ़ने की रुचि है। इसलिए किन्नर अखाड़ा उनको महामंडलेश्वर बना रहा है।”

Read also-Sports: खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे बोली- विश्व कप जीत के बाद खेल मंत्रालय खो-खो को गंभीरता से लेगा

 ममता कुलकर्णी, पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री- देखिए आपने 23 साल विश्वविद्यालय में अभ्यास किया हो तो सर्टिफिकेट मिलना चाहिए की नहीं? परीक्षा मेरी ली गई दो-तीन दिन में। उसके बाद मुझे महामंडलेश्वर की उपाधी मिल गई। तो सर्टिफिकेट है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *