Crime: फरीदाबाद हिट-एंड-रन: कार ने दो कॉलेज छात्राओं को टक्कर मारी, एक की मौत

Faridabad News:

Faridabad News: फरीदाबाद में तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो कार ने दो स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।ये घटना शुक्रवार को सेक्टर 16 के नेहरू कॉलेज के बाहर हुई।छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली ही थी कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और घायल छात्रा का मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read also-दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल बोले- AAP सत्ता में आई तो करेंगे सीवेज की समस्या का समाधान

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की पहचान मनीषा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है, जो स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।19 साल की घायल छात्रा सिमरन भी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। मामले की जांच जारी है।

Read also-Mathura: बांके बिहारी मंदिर को मिली बड़ी सौगात, FCRA लाइसेंस मिला…विदेशी चंदा मिलने का रास्ता हुआ साफ

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *