दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल बोले- AAP सत्ता में आई तो करेंगे सीवेज की समस्या का समाधान

Arvind Kejriwal News: 

Arvind Kejriwal News:  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में फिर से सत्ता में आती है तो वे दिल्ली में सीवर की समस्याओं को दूर करेंगे।उन्होंने कहा, “जब हमने दिल्ली में सरकार बनाई थी, तब कच्ची कॉलोनियों में कोई विकास का काम नहीं हुआ था।

Read also-PM मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले NCC और NSS कैडेटों से की बातचीत

किसी भी सरकार ने इन कॉलोनियों के लिए काम नहीं किया। हमने विकास के काम को शुरू किया और आज लगभग सभी ऐसी कॉलोनियों में सीवर पाइपलाइन और बाकी सुविधाएं हैं।उन्होंने कहा, “मैंने फैसला किया है कि एएपी की सरकार बनने के बाद शहर भर में सीवर संबंधी सभी समस्याओं का युद्धस्तर पर समाधान किया जाएगा।”

अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी: 2015 में जब हमारी पहली सरकार बनी थी, तो इतनी समस्याएं हम लोगों ने एक तरह से लीगेसी की तरह इनहेरिट की थी। उनमें से एक बड़ी समस्या सीवर की थी। दिल्ली में 1,792 कच्ची कॉलोनियां हैं, इन कच्ची कॉलोनियों में हमारी सरकार बनने से पहले 2015 से पहले किसी किस्म का विकास अलाउड नहीं था, सुप्रीम कोर्ट के आदेश थे, सेंट्रल गवर्नमेंट के आदेश थे। उन सब अड़चनों को पार करके हमने सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर काम करना चालू किया। इन कच्ची कॉलोनियों में सीवर की कोई पाइप लाइन नहीं थी। तो जाहिर तौर पर ये सारा का सारा सीवर जो है वो नालियों के अंदर बहता था, गलियों के अंदर बहता था।

Read also-Tamil Nadu: CM स्टालिन ने तमिल भाषा के शहीदों के लिए स्मारक का किया उद्घाटन

लोगों का जीवन नर्क था। पिछले 10 साल में लगभग सभी कुछ कॉलोनियां रह गई हैं, लगभग सभी कॉलोनियां में हमने सीवर की पाइप लाइन डाली है, नई पाइप लाइन डाली है। बहुत बड़े स्तर के ऊपर। पाइप लाइन डालने के बाद अब हर घर को अब सीवर से जोड़ने का काम चल रहा है। दूसरी तरफ कई कॉलोनियों के अंदर जहां सीवर की पाइप लाइन थी, वो बहुत पुरानी हो गई हैं।

आज कई जगह से मुझे शियकायत सुनने को मिलती है कि सीवर ओवर फ्लो कर रहा है, सीवर लीक कर रहा है जी, सीवर जाम हो गया है जी, सीवर का पानी, पीने के पानी से मिक्स हो रहा है जी, मैंने ये तय किया है कि बहुत जल्दी युद्धस्तर के ऊपर सरकार बनने के बाद दिल्ली की जहां-जहां पुरानी सीवर की लाइन बैठ गई है, लीक कर रही है, खराब हो गई है उन सीवर की पुरानी पाइन लाइन को रिप्लेस किया जाएगा ताकि लोगों को सीवर से होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाया जा सके।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *