Bihar: मौनी अमावस्या’ पर अमृत स्नान के लिए रेलवे स्टेशन पर लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा

Maha Kumbh 2025:

Maha Kumbh 2025: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ देखी गई। ‘मौनी अमावस्या’ पर ‘अमृत स्नान’ करने के लिए प्रयागराज जाने के लिए यहां लोगों का तांता लगा है।बुधवार को ‘मौनी अमावस्या’ पर ‘अमृत स्नान’ करने के लिए महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर यात्री किसी तरह अपनी ट्रेनों में चढ़ने की कोेशिश कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग बिना टिकट ट्रेनों में चढ़ गए वहीं कई लोग टिकट होने के बावजूद ट्रेनों में चढ़ नहीं पाए।

Read also-Sports News: भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया

आरपीएफ ने की ये अपील – प्रयागराज जा रहे हैं यात्री रजनीश कुमार ने कहा, “मेरे पास थर्ड एसी का टिकट था, लेकिन बहुत भीड़ होने के कारण मैं ट्रेन के अंदर नहीं जा सका। यहां की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है… लेकिन हां, हम किसी भी तरह से स्नान करेंगे।”रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम अलर्ट पर है और अनाउंसमेंट कर यात्रियों से सुरक्षित ट्रेन में चढ़ने की अपील कर रही है।यूपी सरकार ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ 2025 में पिछले 17 दिनों में 15 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र स्नान कर चुके हैं।

Read also-Kerala Politics: वायनाड में फिर गरमाया जंगली जानवर के हमले का मुद्दा, प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

रौनक सिंह यात्री: हम लोग जा रहे थे प्रयागराज महाकुंभ नहाने और हमारी ट्रेन मिस हो गई है और भीड़ इतना है कि लात रखने का जगह नहीं है। मेरी फैमिली बैठी है लेकिन भीड के कारण ट्रेन में नहीं जा पाया।”

रजनीश कुमार यात्री: ट्रेन में मेरा थर्ड एसी का टिकट था, एलटीटी में कराए थे प्रयागराज जाने के लिए लेकिन इतना भीड़ था कि मैं चढ नहीं पाया। यहां जो भी व्यवस्था है ठीक ठाक है लेकिन आरपीएफ के लोग दिख नहीं रहे है। जिसका टिकट है, उसे सीट नहीं मिला। हम दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, अब घर से निकल गए हैं तो स्नान करके ही जाएंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *