Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक हुई। विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की और वोट चोरी के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। संविधान क्लब में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत करीब 19 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग मोदी और शाह की कठपुतली बन गया है।खड़गे ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।
Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव
इसी के साथ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया गया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए INDIA गठबंधन का यह ऐलान है।2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय Save Democracy मार्च निकाला जाएगा। 6 अक्टूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे वही INDIA गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा Delhi:
Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव
1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। INDIA गठबंधन की मांग है – सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए
विपक्ष ने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी दोहराई है।वही राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दा वोट की चोरी हुई है।भारत के लोकतंत्र पर ज्ञानेश कुमार जी ने हमला किया है।हम सब एकजुट है।हम मजबूती से लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ेंगे।बैठक में मौजूद रही TMC नेता ममता बनर्जी ने भी जोरदार हमला बोला।ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को “चोर” बताया। उन्होंने कहा कि ईवीएम जलाई गईं और वोट चोरी खुल्लम-खुल्ला हुई। उन्होंने तुरंत इस्तीफे की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन आसमान छू लेगा।
विपक्ष का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसे उन्होंने लोकतंत्र पर हमला और वोट चोरी बताया है।बहरहाल वोट चोरी के आरोपों के बीच विपक्ष अब सड़क से संसद तक लड़ाई तेज करने जा रहा है। चुनाव आयोग और सरकार इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। ऐसे में आगे जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
