लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की

OM Birla News: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

Read also-Bihar: मौनी अमावस्या’ पर अमृत स्नान के लिए रेलवे स्टेशन पर लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा

लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित लाला लाजपत राय  की जीवनवृत्त वाली पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को प्रस्तुत की गई।17 नवंबर 1956 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में लाला लाजपत राय के चित्र का अनावरण तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *