Delhi : 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए तीन दिन पहले दिया गया आवेदन, दिल्ली पुलिस ने बताई नियमों के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था की चिंता
News Desk : दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला था, जबकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कम से कम 10 दिन पहले अनुमति के लिए आवेदन करना जरूरी है। पुलिस ने कम समय पहले सूचना मिलने को अनुमति नहीं देने की प्रमुख वजह बताया है।
Read Also: CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले 20,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
पुलिस के अनुसार, पार्टी की ओर से सह-संयोजक सौरव दास ने प्रदर्शन के लिए आवेदन दिया था। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस दौरान निर्धारित शर्तों और लिखित आश्वासनों का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने पिछले उल्लंघनों को भी इस बार अनुमति नहीं देने का एक कारण बताया है।
Read Also: Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

