Telangana Politics: तेलंगाना में सियासी हलचल तेज, 2 फरवरी को पेश होगी जाति सर्वेक्षण पर रिपोर्ट

Telangana Politics:

Telangana Politics: तेलंगाना सरकार के अधिकारी पिछले साल राज्य में हुए जाति सर्वेक्षण पर दो फरवरी तक रिपोर्ट सौंपेंगे।अधिकारियों ने इस विषय पर एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को ये जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सफलतापूर्वक सर्वेक्षण करने के लिए अधिकारियों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि सर्वेक्षण पर मसौदा रिपोर्ट तैयार है और अंतिम रिपोर्ट दो फरवरी तक पेश की जाएगी।

Read also- Delhi Election: PM मोदी ने बोला केजरीवाल पर सियासी हमला, यमुना नदी पर दिया ये बड़ा बयान

बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप-  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर संविधान को बदलने के लिए “छिपे हुए एजेंडे” को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों को पूरी ताकत से विफल किया जाएगा।रेड्डी अपनी पार्टी की ओर से आयोजित ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रैली में भाग लेने के लिए भारत के संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू शहर में थे।

Read also- महाकुंभ में हुई भगदड़ पर AAP ने उठाए सवाल, संजय सिंह बोले- महाकुंभ में VIP कल्चर पर रोक जरूरी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *