Stock Market : सेंसेक्स 29 अंक और निफ्टी करीब 44 अंक फिसला, शुरुआती तेजी के बाद बाजार ने गंवाई बढ़त; 2017 के बाद पहली बार दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में लाल निशान पर हुआ कारोबार
News Desk : दिवाली के मौके पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 का सत्र खत्म हो गया है और इस बार शेयर बाजार का प्रदर्शन खास रहा। कारोबार की शुरुआत मजबूत तेजी के साथ हुई, लेकिन सत्र के अंत तक सेंसेक्स और निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 29 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 414 अंक तक चढ़कर 81,442.11 के स्तर पर पहुंचा था, जबकि इसका निचला स्तर 80,932.42 रहा। सेंसेक्स 81,299.34 के स्तर पर खुला था।Stock Market
Read Also: Bihar : 4 लाख मेहमानों की दावत, घुड़दौड़ में थार SUV का इनाम… बेटी की शादी को यूं यादगार बनाएंगे अनंत सिंह
निफ्टी में भी कारोबार के अंत में कमजोरी देखने को मिली। एनएसई का निफ्टी 43.95 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 24,986.40 के स्तर पर बंद हुआ और 25 हजार के स्तर से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र में निफ्टी ने 25,131.85 का उच्च स्तर छुआ, जबकि 24,985.30 इसका निचला स्तर रहा। निफ्टी 25,070.45 के स्तर पर खुला था। शेयरों की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, ट्रेंट, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक समेत कई शेयर दबाव में रहे। एसबीआई लाइफ, इंडिगो और भारती एयरटेल में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर सन फार्मा के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी रही।Stock Market
Read Also: Punjab : 26 दिन बाद परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में परिवार ने दी आखिरी विदाई
मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार का लाल निशान पर बंद होना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि करीब 9 साल बाद ऐसा हुआ है। इससे पहले 2017 में दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में निफ्टी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। उसके बाद लगातार कई वर्षों तक दिवाली के इस विशेष कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त के साथ बंद होता रहा। इस बार भी कारोबार की शुरुआत से निवेशकों में तेजी का उत्साह दिखाई दिया और सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत स्तरों तक पहुंचे, लेकिन सत्र आगे बढ़ने के साथ बाजार की बढ़त टिक नहीं सकी। जानकारों के मुताबिक आगे बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए निवेशकों की नजर आने वाले कारोबारी सत्रों और वैश्विक संकेतों पर रहेगी।Stock Market
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterStock Market

