दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने भरी हुंकार, बीजेपी और कांग्रेस पर तंज कस दिया बड़ा बयान

Arvind Kejriwal News: 

Arvind Kejriwal News: एएपी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में इलू-इलू हो रहा है।केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ दिल्ली के किराड़ी में गुरुवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “इस बार बीजेपी और कांग्रेस में इलू-इलू हो रहा है, आई लव यू-आई लव यू। बचकर रहना बड़ा खतरनाक है। कांग्रेस को वोट मत दे देना, कांग्रेस को वोट देने का मतलब है बीजेपी को जीताना। बीजेपी अगर आई तो जीवन नर्क बना देगी।”

Read also- महाकुंभ भगदड़: बेलगावी पहुंचे चार तीर्थयात्रियों के शव, शोक में डूबा परिवार

अरविंद केजरीवाल, प्रमुख, आम आदमी पार्टी: इस बार बीजेपी और कांग्रेस में इलू-इलू हो रहा है, आई लव यू-आई लव यू। बचकर रहना बड़ा खतरनाक है। कांग्रेस को वोट मत दे देना, कांग्रेस को वोट देने का मतलब है बीजेपी को जीताना। बीजेपी अगर आई तो जीवन नर्क बना देगी।”

Read also- केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की 

स्वाति मालीवाल ने कही ये बात-  आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया, उसे तीन मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के घर पहुंचे। उन्होंने वहां जमीन पर कूड़ा फेंका, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया।केजरीवाल के पांच फिरोजशाह रोड वाले आवास के पास सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए देखी गईं, जिन पर लिखा था, ‘‘मुस्कुराइए, ‘आप’ दिल्ली में हैं’’।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *