Assam Flood: असम बाढ़ पर छलका अभिनेत्री आलिया भट्ट का दर्द, सोशल मीडिया में लिखा इमोशनल पोस्ट

Assam Flood: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने असम में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताते हुए अपने प्रशंसकों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। असम में बाढ़ की स्थिति 19 जुलाई से शुरू हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने वहां भारी तबाही मचाई है।आलिया भट्ट ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि तत्काल राहत की जरूरत है।उन्होंने लिखा, ‘‘इस समय देश के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें असम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और वहां बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी हुई है।Assam Flood:

Read Also: अमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक किया पास, तेल, रुस से तेल, गैस अन्य सामान खरीदने पर…

अब तक 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। पूरे परिवारों ने अपने घर, जमीन, पशुधन और कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।’’अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति हर साल सामने आती है।उन्होंने कहा, ‘‘यह हर साल होता है और फिर भी हम इसके लिए तैयार नहीं रह पाते। असम को अभी तत्काल राहत की जरूरत है और लंबे समय तक पुनर्वास के लिए भी सहायता की आवश्यकता होगी।’Assam Flood:

Read Also: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कूटनीतिक मुद्दों पर भारत का रुख किया साफ, PoJK में चुनाव पर किया कड़ा प्रहार

उन्होंने कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वे किस तरह मदद कर सकते हैं तो वह आने वाले दिनों में जमीन पर काम कर रहे संगठनों के माध्यम से राहत प्रयासों में सहयोग के कुछ तरीके साझा करेंगी।नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। ’Assam Flood:

राज्य के सात जिले- शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 21 राजस्व क्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं।बाढ़ के कारण 45,341.98 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। प्रभावित जिलों में घरों, मवेशी को रखने के स्थान और स्कूलों सहित अलग-अलग बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *