Sports: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

IND vs ENG 5th T20I :
IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। अपनी इस पारी में उन्‍होंने तीन चौके और पांच छक्‍के लगाए। ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा अर्धशतक है।

Read also- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बोली- लोकतंत्र में प्रधानमंत्री किसी से बड़ा नहीं, सभी बराबर हैं

भारत इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरा है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मार्क वुड की वापसी हुई है। उन्हें साकिब महमूद की जगह मौका मिला है।भारत पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त ले चुका है।

Read also- PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडोनेशिया में आयोजित ‘महाकुंभ अभिषेकम’की दीं बधाई

भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को मुंबई में खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। दोनों टीमों ने 1-1 बदलाव किया। इंग्लैंड में साकिब महमूद की जगह मार्क वुड खेल रहे हैं। वहीं भारत ने अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया।मैदान फैंस से खचाखच भरा हुआ है।टीम इंडिया ने पुणे में चौथा मैच जीतकर पहले ही सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है।कप्तान सूर्याकुमार यादव अब तक सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं और चार पारियों में सिर्फ 26 रन ही बना पाए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *