Delhi Election: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं में दिखा उत्साह, दोपहर 3 बजे तक 46.55% हुई वोटिंग

 Delhi Election News:

Delhi Election News: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा।दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं।सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 52.73 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 43.10 प्रतिशत दर्ज किया गया।सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि करोल बाग में सबसे कम 39.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

Read also-अगर आप भी शाम को करते हैं पैसे का लेन-देन तो हो जाएं सतर्क, वरना होगा ये बड़ा नुकसान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य दिल्ली जिले में 43.45 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 47.09 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 46.31 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 46.81 प्रतिशत, शाहदरा में 49.58 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली में 44.89 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 43.91 प्रतिशत, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 48.32 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 45.06 प्रतिशत मतदान हुआ।दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है।2020 के चुनावों में दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में सिर्फ 56 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले थे।

Read also-श्रीलंका की अदालत ने 16 मछुआरों को जमानत पर रिहा करने का दिया आदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *