उप सभापति हरिवंश ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों से संसद परिसर में मुलाकात की और उन्हें चाय ऑफर की

किसानों से जुड़े बिल पर विरोध के बाद निलंबित 8 सांसद अभी भी राज्यसभा से अपने निलंबन को लेकर संसद के परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, माकपा, टीएमसी और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारी सांसदों ने पूरी रात अपना विरोध जारी रखा। इसके बीच आज सुबह उप सभापति हरिवंश ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों से संसद परिसर में मुलाकात की और उन्हें चाय पिलाई।

सोमवार को दो किसानों के विधेयकों के पारित होने के दौरान उप सभापति हरिवंश के साथ उनके अनियंत्रित व्यवहार के लिए राज्यसभा के आठ सदस्यों को एक हफ्ते के लिए राज्‍यसभा से निलंबित कर दिया गया था।

 

निलंबित होने वाले सांसदों में कांग्रेस के राजीव सातव, रिपुन बोरा और नाज़ेर हुसैन, टीएमसी के डेरेक ओ‘ब्रायन और डोला सेन, सीपीआई (एम) सदस्य के.के. रागेश और एलाराम करीम और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह शामिल हैं।

 

हालांकि विपक्षी सांसदों ने चाय पीने से इनकार कर दिया। उन्‍होंने उन सांसदों से बेहद गर्मजोशी से बात की, जिनमें से कुछ का व्‍यवहार रविवार को उनके प्रति ठीक नहीं था। उधर, संसद परिसर में निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सांसदों को चाय पिलाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी के उदार हृदय और विनम्रता की ट्वीट कर प्रशंसा की। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी। आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है।’ पीएम ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘यह हरिवंश जी की उदारता और महानता को दर्शाता है। लोकतंत्र के लिए इससे खूबसूरत संदेश और क्या हो सकता है। मैं उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *