दिल्ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 74903 ज्यादा नए मामले सामने आये वहीं 101468 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 74903 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 5562483 हो गई है।
राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 101468 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 4497867 पर पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 1053 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 88935 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 975681 हो गए हैं।
देश में अब सक्रिय मामले 17.54 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 80.86 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.60 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 275017 हो गए और 344 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 33015 हो गया।
इस दौरान 32007 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 916348 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 4318 बढ़ने से सक्रिय मामले 74518 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 5410 लोगों की मौत हुई है, वहीं 10502 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 551821 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
वहीं दिल्ली में मरीजों की संख्या 1156 बढ़ने से सक्रिय मामले 30941 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 5014 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3672 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 213304 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
हरियाणा में मरीजों की संख्या 397 बढ़ने से सक्रिय मामले 21014 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 1177 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2187 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 90884 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

